24 जनवरी 2013 - 20:30

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की पुलिस के बार्डरलाइन सिक्योरिटी सेक्टर प्रमुख ने कहा है कि पिछले महीने पुलिस ने सात टेरोरिस्ट ग्रुपों की विध्वंसक योजना को नाकाम किया है.......

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की पुलिस के बार्डरलाइन सिक्योरिटी सेक्टर प्रमुख ने कहा है कि पिछले महीने पुलिस ने सात टेरोरिस्ट ग्रुपों की विध्वंसक योजना को नाकाम किया है।फार्स समाचार के अनुसार जनरल हुसैन ज़ुल्फ़ेकार ने कहा कि पिछले दस महीनों में सीमावर्ती फौजों ने सात आतंकवादी गुटों के तत्वों को घुसपैठ में नाकाम बना दिया जो ईरान में प्रवेश होकर विध्वंसक गतिविधियाँ अंजाम देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को पाकिस्तान में आतंकवाद की ट्रेनिंग दी गई थी और उनके पास हथियार और संचार उपकरण भी थे। जनरल ज़ुल्फ़ेकार ने कहा कि पिछले सप्ताह एक आतंकवादी कार्रवाई नाकाम बनाई गई है जिसमें कुछ आतंकवादी आत्मघाती बेल्ट पहेन कर ईरान में घुसपैठ करना चाहते थे लेकिन सीमावर्ती फ़ोर्सेज़ से झड़पों के बाद अपने हथियार छोड़कर पाकिस्तान भाग गए।..............166